कप्तानगंज बस्ती वर्तमान समय में नगर पंचायत कप्तानगंज में होम टैक्स के नाम पर काफी असमंजस तथा रोष की स्थिति बनी हुई हुई है नगर पंचायत वासियों का कहना है कि नगर पंचायत के द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा जैसे-नाली, सड़क पानी सीवर आदि की सुविधा ठीक प्रकार से तथा पूर्ण रूप से उपलब्ध नही कराया गया है तो फिर होम टैक्स के नाम पर वसूली की शुरुआत क्यों की जा रही है ? सदन को भी अंधेरे में रखकर आप द्वारा या किसी अन्य द्वारा लिया गया है। हम सदस्य गण को या तो जानकारी नहीं ही नहीं है। या तो आधी - अधूरी जानकारी केवल आप द्वारा सदन में सही तथ्यों को छिपाकर प्रस्ताव कर लिया गया है यदि ऐसा हुआ है तो हम सदस्य गण इस टैक्स का विरोध करते हैं और अग्रिम समप तक रोकने तथा पुर्नविचार की आपसे आग्रह करते हैं। क्योंकि हम लोगो के बिना जानकारी के ऐसा किया गया है जो कि नगर पंचायत के निवासियों के हित में नही है। टैक्स के नाम पर भारी भरकम धनराशि थोप दिया गया है जो रसीद मकान मालिक को दिया गया है उसमे किसी का नाम गलत है तो किसी दूसरे का का मकान किसी दूसरे के नाम दर्ज कर दिया गया है छोटे-छोटे घरों पर भी भारी भरकम टेक्स की धनराशि लगायी गयी है जो पूरी तरह शासनादेश के खिलाफ है । सभासदों ने अधिशासी अधिकारी (ई० ओ० ) शिव प्रताप सिंह सिंह को ज्ञापन सौंपकर उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एक बार पुनः विचार करने की मांग की है । अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कप्तानगंज शिव प्रताप सिंह को ज्ञापन देते समय सूर्य मणि चौधरी , रामजीत चौधरी, लक्ष्मी त्रिपाठी , फूलकला , रत्नावली , आशा देवी ,अश्वनी वर्मा आदि सभासद गण उपस्थित रहे
ग्रह कर लगाने को लेकर सभासदों ने ई० ओ० को सौपा ज्ञापन।
byManas Samachar
-
0