मऊ। मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के तहत ग्रामीण मार्गों पर मिनी बसों के संचालन के लिए परिवहन निगम के सभी नौ क्षेत्रों से आवेदन मांगे गए थे। 28 मार्च तक चली इस आवेदन प्रक्रिया में विभाग को जिलेभर से 29 बस संचालकों ने आवेदन प्राप्त हुए हैं।
इन संचालकों ने दो हजार रुपये अनुबंध के तौर पर परिवहन निगम को जमा भी कर दिया है। अप्रैल माह में चयन प्रक्रिया पूरी कर मई माह से ग्रामीण रूटों पर मिनी बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।