गोंडा। वित्तीय सत्र के अंतिम दिन लोक निर्माण ने अपने बजट की झोली खोल दी है। मंडल मुख्यालय स्थित शहर की सबसे महत्वपूर्ण सड़क मेडिकल कालेज-विकास भवन-जिला कारागार-अंबेडकर चौराहा-कचहरी स्टेशन-सिटी मांटेसरी कालेज मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। तीन किलोमीटर 200 मीटर लंबे इस मार्ग पर 23 करोड़ 29 लाख 81 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इनके अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण पुलों व सड़कों के निर्माण को वित्तीय स्वीकृति मिली है, जिनसे शहरवासियों के साथ ग्रामीण आबादी की राह आसान हो जाएगी।
23.29 करोड़ से फोरलेन बनेगा मेडिकल कॉलेज मार्ग, सड़क चौड़ीकरण से शहर में नहीं लगेगा जाम।
byManas Samachar
-
0