01 अरब 6.89 करोड़ से होगा बाराबंकी का डेवलपमेंट, सड़कों की सफाई के लिए स्वीपिंग मशीन खरीदने की भी अनुमति मिल गई है।


        बाराबंकी। नगर पालिका परिषद के रहने वालों को शहर के समग्र विकास की संभावनाओं वाली वित्त वर्ष की तीसरी बैठक में सोमवार को एक अरब छह करोड़ 89 लाख का बजट पारित कर दिया गया। वर्ष 1916 में पालिका परिषद गठन के बाद से अब तक का सबसे बड़ा बजट है।
        ऐसा माना जा रहा है कि अब नगर पालिका के 29 वार्डों में अब मूलभूत सुविधाओं के साथ ही महानगरीय अंदाज पर सेवाएं मिल सकेंगी। नगर की स्वच्छता के लिए स्वीपिंग मशीन खरीदने की अनुमति जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी से मिलने की बात बताए जाने पर सदन के सदस्यों ने मेज थपथपाकर स्वागत किया।
      सभासदों में दिखा उत्साह

राजधानी लखनऊ के सबसे समीपवर्ती पालिका का क्षेत्र स्टेट कैपिटल रीजन एससीआर में शामिल होने से नगर विकास विभाग की प्राथमिकता में शामिल है। यही वजह है कि 1 अरब 6 करोड़ 89 लाख का अनुमानित बजट पास किए जाने से सभासदों में खास उत्साह सदन में दिखाई दिया।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने