उन्नाव में रेल गंगा पुल पर आज से होगा 42 दिनों तक मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित।


       उन्नाव। रेल गंगापुल के डाउन ट्रैक पर दो अप्रैल दिन गुरुवार से उच्च श्रेणी के स्टील से बने स्लीपर (एचबीम स्लीपर) डाले जाने का काम सुबह लगभग साढ़े नौ बजे से शुरू हो जाएगा। एचबीम स्लीपर डाले जाने का काम 13 मई तक चलेगा। जिसके लिए 42 दिनों तक रोजाना आठ घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा।
     एचबीम स्लीपर डाले जाने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस काम को करने के लिए रोजाना 200 मजदूरों के लगाया गया है। मजदूरों के लिए सुरक्षा किट से लेकर खाना पानी तक के इंतजाम कराए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने