बिना अनुमति बाग में घुसकर आम के हरे-भरे पेड़ों को पहुंचाया नुकसान, पीड़ित का आरोप—रहीमाबाद पुलिस नहीं सुन रही फरियाद।
लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवारा में आम के बाग में दबंगई का मामला सामने आया है।
गांव निवासी अरमान गाजी ने आरोप लगाया है कि बिना किसी पूर्व सूचना और अनुमति के उनके संयुक्त पारिवारिक बाग में घुसकर करीब 10 आम के हरे-भरे पेड़ों की 40 टहनियां काट दी गईं। इससे बाग को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है।
पीड़ित अरमान गाजी की ओर से 12 नवंबर 2026 को थाना रहीमाबाद के प्रभारी निरीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि 11 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब तीन बजे विपक्षीगण द्वारा बाग में खड़े फलदार आम के पेड़ों की टहनियां काटी गईं।
पीड़ित ने इस मामले में अंजुल पुत्र छोटा एवं छोटा पत्रू स्वर्गीय प्रभु निवासी ग्राम बेलाहर पर आरोप लगाया हैं।
पीड़ित का कहना है कि बाग में बिना अनुमति की गई इस कार्रवाई से पेड़ों को गंभीर क्षति पहुंची है और उनकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ा है।
वहीं अरमान गाजी का आरोप है कि वह शिकायत लेकर रहीमाबाद पुलिस के पास पहुंच रहे हैं, लेकिन उनकी फरियाद गंभीरता से नहीं सुनी जा रही है।
आरोप है कि पुलिस मामले में उचित कार्रवाई करने के बजाय उन्हें टरका रही है।
पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई और हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि आखिर बाग में घुसकर फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंचाने के मामले में पीड़ित को न्याय कब मिलेगा?
पीड़ित के द्वारा वन रेंज मलिहाबाद पर शिकायती पत्र दिया गया है
क्या रहीमाबाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच और कार्रवाई करेगी?