10 हजार रुपये के विवाद में पति की हत्या! पत्नी गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा।



       बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेई तिनियहवा गांव में बुजुर्ग दिग्विजय चौधरी की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी लीलावती को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, शराब और 10 हजार रुपये को लेकर हुए विवाद में लाठी से हमला करने के बाद गमछे से गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप है।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त लाठी और गेरुआ गमछा बरामद किया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा संख्या 306/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज है।

थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया। और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने