शुजागंज पुलिस ने 15 दिनों में 80 वाहनों के काटे चालान, संदिग्धों की भी सघन चेकिंग।


       रूदौली (अयोध्या)। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शुजागंज पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए 1 से 15 नवंबर तक 80 वाहनों के चालान किए। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 15 बुलेट पर कार्रवाई की गई, जबकि एक बाइक सीज और काली फिल्म लगी दो कारों का चालान किया गया। बिना हेलमेट, तीन सवारी और तेज रफ्तार वाहन चालकों पर भी शिकंजा कसा गया।
चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह मय पुलिस फोर्स के क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर रहे हैं। एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में चल रहे अभियान से नियमों की अनदेखी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने