हैदरगंज, अयोध्या। जहां एक तरफ किसान आंदोलन कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सरकार किसानों के लिए हर एक कदम उठा रही है जिससे कि किसान मजबूत हो सके, भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य की सरकार किसानों को मजबूत करने के लिए किसानों को सक्षम करने के लिए दिन प्रति दिन सुधारकर के नए कानून ला रही है ऐसे में जो नीचे कर्मचारी काम कर रहे हैं वो सरकार की योजनाओं को बट्टा लगाने का काम कर रहे हैं,
मलावन पलिया सहकारी समिति के सचिव प्रमोद कुमार यादव किसानों को कई दिन परेशान करने के बाद खाद बाँटने का काम करते हैं जिसकी शिकायत आसपास के किसानों ने भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता और प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख बृजेंद्र कुमार दूबे से किया तो पहुँच कर देखा कि किसान सुबह से सचिव महोदय का इंतजार कर रहे थे और सचिव महोदय का मोबाइल बंद था जिस कारण बृजेंद्र कुमार दुबे ने सहकारी समिति के चेयरमैन सभापति धर्मेंद्र सिंह टिल्लू से व ए. आर. कोऑपरेटिव से फोन से वार्ता किया और शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आधे घंटे के बाद सचिव महोदय सोसाइटी पर आते हैं तो किसान हंगामा करने लगते हैं।।
किसानों को समझाकर, हंगामा शान्त कराया गया। सोसायटी पर खड़े रहकर किसानों को देर रात तक खाद वितरण कराया तथा किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार को जो भी कर्मचारी बदनाम करने का काम करेगा उसके खिलाफ सरकार एवं प्रशासन से शिकायत कर सख्त से सख्त कार्रवाई कराई जाएगी तथा भारतीय जनता पार्टी की किसानों की हितैषी नीति के बारे में बृजेंद्र कुमार दुबे ने सभी किसानों को अवगत कराया तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि केंद्रीय व राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। क्षेत्रीय स्तर पर सभी की मदद तथा अपनी समस्याओं को जनप्रतिनिधियों से अवगत कराने की बात कही इस मौके पर दिलीप कुमार पांडे, पूर्व प्रधान घनश्याम कनौजिया, राम कनिक विश्वकर्मा, राजकुमार पांडे, दिवाकर पांडे, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, के साथ सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।