युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में विचार गोष्ठी का आयोजन।



          अयोध्या ।युगपुरुष भारतीय संस्कृति के ध्वजवाहक युवा संन्यासी के नाम से देश दुनिया में अपनी विद्वता का डंका बजाने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष में उम्मीद संस्था एवं सनातन सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता सनातन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष स्मृति सरण  एवं उम्मीद के संरक्षक डॉक्टर अखिलेश्वर चौबे  ने किया ।
          जिला प्रभारी सिद्धार्थ  श्रीवास्तव ने कहा की विवेकानंद जी के कथनों  को हमको जीवन में आत्मसात करते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है ।स्वामी विवेकानंद जी ने जो भी उपदेश हम सभी को प्रदान किया वह युवाओं एवं विश्व की संस्कृति को बदलने में सहायक है । गोष्ठी में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश श्रीवास्तव,अध्यक्ष  अनूप श्रीवास्तव  उम्मीद के जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय सदस्य अर्पित श्रीवास्तव चंद्रमणि पांडे आचार्य बलराम दास  संत राजेश  तुलसीवादी के महंत राजेंद्र दास शोभित श्रीवास्तव अमरजीत श्रीवास्तव पत्रकार सूर्यांश मिश्रा आचार्य बलराम दास जी महाराज पाद गणमान्य जनों की उपस्थिति रही । कार्यक्रम के अंत में आचार्य श्री शरण ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन युवा समाजसेवी सिद्धार्थ श्रीवास्तव  ने किया ।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने