मिल्कीपुर-अयोध्या। तहसील में पावर कारपोरेशन विभाग द्वारा तहसील के सभी कोटेदारों को बिजली बिल जमा करने का प्रशिक्षण दिया गया ।
उपखण्ड अधिकारी संतोष कुमार, ऋषिकेश सिंह यादव और पूर्ति निरीक्षक राम नाथ ने मिल्कीपुर सभागार में कोटेदारों के साथ मंगलवार को बैठक की जिसमें ओसिस मशीन से विजली बिल जमा करने को कहा गया और उसके फायदे भी कोटेदारों को बताया गया साथ ही कोटेदारों को उस ग्राम सभा की बिजली बिल बकायेदारों की लिस्ट भी उपलब्ध कराई गई । जिसमें तहसील के सभी कोटेदार उपस्थित रहे ।