आजादी के अग्रदूत सहदेव सिंह नही रहे, भावपूर्ण श्रद्धांजलि
क्षेत्र के लोग दुःखी।
मिल्कीपुर,अयोध्या। क्षेत्र के परसवां गांव निवासी 96 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का निधन हो गया उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों ने दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पैतृक आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सहदेव सिंह के पौत्र देवेंद्र सिंह के अनुसार उनका अंतिम संस्कार रविवार को प्रातः 10 बजे पैतृक गांव परसवां में ही किया जाएगा।