स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दिया धरना।



        अयोध्या। ‌ उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल द्वारा प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया । प्रदेश पदाधिकारियों ने प्रदेश के प्रत्येक जिलों में अपनी कार्यकारिणी के द्वारा  धरना प्रदर्शन करवाया गया इसी क्रम में अयोध्या जनपद के पदाधिकारियों ने भी धरना प्रदर्शन किया।
         पदाधिकारियों ने बताया कि आज हम लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अयोध्या को ज्ञापन दिया है हम लोगों की प्रमुख मांगे यही है कि हम लोगों की पदोन्नति में भेदभाव किया जा रहा है। प्रोन्नति वेतनमान में अनियमितताएं हैं। अलग अलग जनपदों में अलग अनियमितता हैं और जिन लोगों के अभिलेख शासन ने प्रोन्नति के लिए मंगा लिए थे और सारे मानक पूरे होने के बाद भी उनको प्रोन्नत नहीं किया गया है तो कहीं ना कहीं यह एक प्रकार से यह अधिकारियों की लापरवाही है, जो शासन की मंशा के विपरीत है । इसलिए आज हम लोगों ने प्रदेश भर में शांतिपूर्ण तरीके से 2 घंटे का धरना प्रदर्शन दिया है तथा ज्ञापन के माध्यम से निदेशक प्रशासन को अनियमितताओं से अवगत कराया गया है। अनुरोध किया गया है कि हम लोगों की मांगे पूर्ण कर दें जिससे हम लोगों को आंदोलन ना करना पड़े।
        इस मौके पर उमेंद्र प्रताप सिंह ,अशोक यादव, अशोक पाठक ,महेंद्र सिंह, अजय प्रताप सिंह, हेम सोनी, समेत सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने