अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई,युवक की हालत नाजुक।



      मवई,अयोध्या। पटरंगा थाना क्षेत्र के मवई-पटरंगा मार्ग पर शनिवार सुबह तड़के एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई।पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी मवई भेजवाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।
      जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह तड़के पचलो गांव के समीप अनियंत्रित कार संख्या यूपी 75 एके 1073 पेड़ से जा टकराई।कार में सवार कौशल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी इटावा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल राम किशुन यादव एवम आकाश कुमार ने घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मवई भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। कार में सिर्फ चालक ही सवार था। बताया जाता है कि चालक मवई चौराहा पर बन रही चौड़ीकरण रोड में ठेकेदारी कर रहा था।
        पटरंगा थानाध्यक्ष राम किसन राना ने बताया कि सूचना मिलने पर हल्का दरोगा को मौके पर भेजा गया है। घायल को अस्पताल भेजवा दिया गया है।अभी तहरीर नही मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने