अयोध्या।अखिल भारत हिन्दू महासभा तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष रमेश बाबू के नेतृत्व में हिन्दू महासभा का 40 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रामराज्य श्री हनुमान छतरी यात्रा तमिलनाडु एक्सप्रेस से प्रातः वाराणसी पहुंची । छतरी यात्रा 4 फरवरी को हावड़ा एक्सप्रेस से अयोध्या पहुंचेगी और 5 फरवरी को हनुमानगढ़ी में समर्पित करते हुए रामराज्य की स्थापना का संकल्प लिया जाएगा । यह जानकारी आज जारी बयान में हिन्दू महासभा अयोध्या जनपद के अध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र ने दी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमान छतरी यात्रा में शामिल होने के लिए हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी जी महाराज , राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आत्माराम तिवारी , राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य विजय प्रकाश मानव , राष्ट्रीय संगठन मंत्री उमा शंकर वाजपेई , राष्ट्रीय प्रवक्ता करपात्री जी महाराज उत्तर प्रदेश प्रभारी शिव पूजन दीक्षित और प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी सहित हिन्दू महासभा के अनेक बड़े नेता भी अयोध्या पहुंच रहे हैं ।
राकेश दत्त मिश्र के अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी जी महाराज 4 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के नेतृत्व में लखनऊ से अयोध्या तक निकाले जा रहे विशाल जुलूस के साथ 4 फरवरी को अयोध्या पहुंचेंगे और 5 फरवरी को हनुमान छतरी यात्रा का नेतृत्व करेंगे । राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी 5 फरवरी को कैफियत एक्सप्रेस से अयोध्या पहुंचकर यात्रा में शामिल प्रतिनिधियों को संबोधित कर उन्हे रामराज्य स्थापना का संकल्प दिलवाएंगे ।
जारी बयान के अनुसार रामराज्य श्री हनुमान छतरी यात्रा 5 फरवरी को प्रातः 10 बजे बिड़ला धर्मशाला से ढोल नगाड़ों के साथ आरंभ होगी और हनुमान गढ़ी के गद्दीनशींन को समर्पित की जाएगी । रामराज्य श्री हनुमान छतरी यात्रा संपन्न होने के बाद यात्रा में शामिल प्रतिनिधि श्रीराम जन्मभूमि पर राम लला के दर्शन करेंगे ।
हिन्दू महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष बबीता यादव के अनुसार महिला सभा के कार्यकर्ताओं की टीम अयोध्या पहुंचने वाले नेताओं का अंगवस्त्र और पुष्पमाला से अभिनन्दन करेगी और हनुमान छतरी यात्रा में शामिल होगी ।
