चम्पतराय द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग हेतु दुकानदारों को कूपन देकर सहयोग राशि प्राप्त की गई।

अयोध्या। 1 जनवरी 2021 को राम जन्म भूमि ट्रस्ट के चंपत राय के फैजाबाद अयोध्या आने पर किया गया भव्य स्वागत। अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा रिकाबगंज हनुमानगढ़ी पर गमछा पहनाकर किया गया सम्मान। इस सम्मान में पार्षद बुद्धि पाल एवं अनिल सिंह तथा तमाम भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। चंपत राय जी द्वारा हनुमानगढ़ी पर दर्शन के उपरांत राम मंदिर निर्माण में सहयोग राशि के लिए ठेले वालों तथा दुकानदारों को दिया गया कूपन अलग-अलग दुकानों पर जाते समय उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने