अयोध्या। 31 जनवरी। आज बालाजी ब्लड फाउंडेशन के चेयरमैन अनूप श्रीवास्तव एवं ऑल इंडिया ब्लड कोऑर्डिनेटर युवा भारत युवा साथ ट्रस्ट के सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष अनुज श्रीवास्तव ने कायस्थ सेवा समाज के अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव से मुलाकात की।
अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव ने उनका स्वागत माल्यार्पण कर किया और कहा कि कायस्थ समाज में ऐसे ही लगनशील लोगों को आगे आकर कायस्थ हित में कार्य करना चाहिए। महामंत्री अंकुर श्रीवास्तव ने भी माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए कहा कि आने वाला समय मिलजुलकर आगे बढ़ने का है। अनूप श्रीवास्तव ने कायस्थ सेवा समाज द्वारा कायस्थों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि वह संगठन से काफी प्रभावित हैं। अनुज श्रीवास्तव ने अपनी तरफ से आवश्यकता पड़ने पर हर सम्भव सहायता करने की बात कही। इस अवसर कायस्थ सेवा समाज के महामंत्री अंकुर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष के0सी0 श्रीवास्तव एवं गतिविधि प्रभारी अमित श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
