अयोध्या। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन जिला इकाई फैजाबाद, अयोध्या के नेतृत्व में दिनांक 18 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तमाम समस्याओं को लेकर शुरू हुआ धरने का कार्यक्रम। धरना तहसील सदर कार्यालय अयोध्या के प्रांगण में शुरू हुआ। धरना सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तमाम समस्याओं को लेकर किया गया। जिसमें मुख्य रुप से सेवानिवृत्त होने के बाद भी एसीपी का लाभ का न दिया जाना, कुछ कर्मचारियों का सेवानिवृत्त के बाद पूरा भुगतान न किया जाना, कर्मचारियों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति में भी आपत्ति लगा दिया जाना। इसी प्रकार कर्मचारियों की तमाम समस्याएं जो सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए भारी पड़ती है उन सभी को सम्मिलित किया गया है।
धरना स्थल पर दोपहर में तहसील के कर्मचारी द्वारा मांगों के संबंध में लिखित आश्वासन दिया गया जिससे धरना का समापन कर दिया गया। धरने में एसोसिएशन के अध्यक्ष सनत कुमार सिंह मंत्री विकास सिंह क्षेत्रीय संगठन मंत्री मेराज खा राजकुमार श्रीवास्तव तथा 32 सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया।

