किसान आंदोलन में गलत तथ्यों के आधार पर किसानों को कर रहा गुमराह, सूर्यप्रताप शाही


     बलिया। बलिया में आज गंगा बहुद्देशीय सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। जहाँ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि शिक्षा एवं अनुशंधान विभाग उ0 प्र0  मंत्री सूर्यप्रताप शाही,राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी और संसदीय कार्यमंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला ने भी दीप प्रवज्जलित किया। 
      कार्यक्रम के बाद मीडिया से कहा कि सूर्य प्रताप शाही ने बलिया में राकेश टिकैत के सवाल पर कहा कि किसानों का आंदोलन नहीं है। बलिया में एक भी किसान उसके भीतर शामिल नहीं है। उन्होंने गलत तथ्यों के आधार पर किसानों को गुमराह करने का कोशिश किया है। आंसू बहाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया है उससे किसान वाकिफ़ है। और जनता समझदार है उत्तर प्रदेश के भीतर या देश के भीतर इतने बड़े पैमाने पर एमएसपी पर खरीदारी हुई है विगत वर्षों में खरीदारी हुई इस साल भी हुई है 67 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदारी की गई है। 12 हजार करोड़ रूपये का।योगी की सरकार में उतनी बड़ी खरीदारी हुई है।एक ये भ्रमित आधार पर लोगो को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है ये वो लोग है जिनको जनता ने अस्वीकार कर दिया है जिन्हें चुनाव में जनता ने पराजित कर दिया है वह गलत ढोंग पैदा करके वह चाहते है कि उसको आगे बढ़ाए लेकिन आम किसान के साथ कोई समर्थन में नही है । उसे किसान आंदोलन मानता ही नही सरकार फ्रंट फुट पर है किसानों के कल्याण के लिये उस तरह के नियनो का सुधार किया और जो पाबंदियां थी उसको खत्म किया।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने