अयोध्या। प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद ने नगर क्षेत्र में संचालित प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए नया फार्मूला निकाला है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र में शिक्षकों के तबादले पर लगी हुई रोक को हटाया जा रहा है. बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने इसकी घोषणा की है।
बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी भी थी। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह निर्धारित संख्या से ज्यादा शिक्षक थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार जल्द ही नगर और ग्रामीण का यह भेद खत्म करने जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जिन जगहों पर अतिरिक्त शिक्षक हैं, उनको वहां से लाकर और शहरों में तैनात कर यहां के शिक्षकों की कमी को भी पूरा किया जायगा।