महाशिवरात्रि के अवसर पर झारखंडी शिव मंदिर से बाजे गाजे के साथ निकाली गई शिव बारात।


          अयोध्या। 11 मार्च 2021 को महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी शिव मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक किया मंदिरों में जगह-जगह भजन एवं आरती जवाबी कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। अयोध्या के झारखंडेश्वर नाथ मंदिर जो झारखंडी मोहल्ले में स्थित है, से शंकर जी की बारात निकाली गई यह बारात झारखंडी मोहल्ले से निकलकर रिकाबगंज चौराहे होते हुए चौक घंटाघर के रास्ते से होकर गुदड़ी बाजार की तरफ से होते हुए दिल्ली दरवाजा एवं रेतिया तक जाती है। 
          सैकड़ों की संख्या में लोग शिव बाबा की बारात में ढोल बाजे गाजे के साथ नाचते कूदते हुए जाते हैं। जगह जगह पर बारात को रोककर लोग बारातियों का स्वागत करते हैं कहीं मीठा मिलता है कहीं पर भोले बाबा का भंग प्रसाद वितरण किया जाता है। यह शिव बारात झारखंडी मोहल्ले से 50 वर्ष से भी अधिक समय से निकाली जा रही है। इसकी मुख्य व्यवस्था मोहल्ले के लोग मिलकर करते हैं जिसमें जय सिंह पूर्व सभासद एवं पार्षद विजेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से इसे सफल बनाते हैं। लोग सड़कों पर बाबा की बारात एवं शिव जी के दर्शन के लिए अपने परिवार के साथ निकल आते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने