थाना कप्तानगंज क्षेत्र के अंतर्गत दुबौला चौकी पर त्योहारों के मद्देनजर मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें 62 गांव की चौकी पर क्षेत्र से गणमान्य व सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति मौजूद रही।
मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे वर्तमान थाना अध्यक्ष विनय पासवान के नेतृत्व में कप्तानगंज के तेजतर्रार एस.आई अमित कुमार सिंह ने मीटिंग किया जिसमें सभी लोगों को बताया गया शिवरात्रि के मौके पर सभी लोग सुचारू रूप से शांति व्यवस्था कायम करते हुए पूजा पाठ करें तथा आगे होली के त्यौहार पर किसी के ऊपर जबरदस्ती रंग ना डालें होलिका दहन के दौरान किसी भी प्रकार दंगा झगड़ा लड़ाई ना करें सभी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की क्षेत्र से आए हुए सभी सम्मानित व्यक्तियों ने एक साथ सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की बात कहीं वर्तमान थाना अध्यक्ष विनय पासवान ने बताया कि क्षेत्र में दंगा फसाद या गलत काम करने वाले व्यक्तियों को बक्सा नहीं जाएगा अगर किसी व्यक्ति को कोई भी परेशानी या कोई परेशान करता है तो वह तत्काल थाने के मोबाइल पर फोन कर सूचना दें सूचना के दौरान तत्काल कार्रवाई की जाएगी उन्होंने अपराधी किस्म के लोगों को साफ-साफ कह दिया है कि उनकी कोई भी गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी तेजतर्रार एसआई अमित सिंह वर्तमान चौकी देख रहे हैं उन्होंने बताया चौकी के अंतर्गत किसी को कोई भी समस्या अगर होती है तो वह तत्काल हमारे मोबाइल नंबर पर संपर्क करें तथा सभी अधिकारियों ने क्षेत्र से आए हुए सभी सम्मानित व गणमान्य सदस्यों से अपील की।
