अयोध्या। सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटवा रहा है जिला प्रशासन। परिक्रमा मार्ग के पास से हटाया जा रहा है अवैध कब्जा। बिना किसी पूर्व सूचना के गिराया जा रहे हैं छप्पर और खाली कराया जा रहा है जमीनों पर कब्जा। किसानो की खड़ी फसल पर चलाई गयी जेसीबी।
राम जन्मभूमि क्षेत्र के आसपास के नजूल की जमीन कब्जेदारों को विस्थापित करने के लिए प्रशासन खाली करा रहा है नजूल के प्लाट।
एडीएम वित्त एवं राजस्व के अनुसार नजूल सरकार की जमीनों पर पूर्व में 5 वर्षीय पट्टा दिया गया था। 1977 में दिया गया था सरकार के द्वारा पट्टा। कब्जेदारों को खाली करने के लिये कहा गया था।
सरकारी योजनाओं के लिए है जमीन की आवश्यकता।