अयोध्या। नगर निगम के अंतर्गत कान्हा उपवन गौशाला बैसिंह राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के प्रदेश संयोजक उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र श्री श्री 1008 बजरंग दास महाराज महंत हनुमान गढ़ी अयोध्या मंडल अध्यक्ष प्रवेश पांडे अयोध्या व अवध प्रांत के महासचिव उत्तर प्रदेश विवेक सिंह के नेतृत्व में औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान गौशाला में अनेकानेक कमिंया पाई गयी। न वहां हरे चारे की कोई व्यवस्था, न पीने का पानी, और भूसे में गोबर सम्मिलित मिला, व आधे से ज्यादा गौवशं को टैग नहीं लगा मिला, और दो दर्जन से अधिक गौवंश बीमार पड़े मिले, लगभग सात-आठ गौवंश भूसे के गोदाम के अंदर जिंदा दबे मिले, चूनी चोकर की कोई व्यवस्था नहीं, न उपस्थिति पंजिका मिली गौशाला का कोई जिम्मेदार व्यक्ति भी नहीं मिला, जिससे गौवंश की स्थिति गंभीर पाई गई। वहां के मौजूद कर्मचारीयों ने बताया कि प्रतिदिन आठ से दस गौवंश मृत पाए जाते हैं।
निमार्णाधीन गौशाला अपने पर आशूं बहा रहा है। प्रमोद कुमार ने अपने संबंधी को ठेका दे रखा है जो पीले ईंट व दस एक का मसाला लगाकर बाउंड्री बनाई जा रही है। गौसाला के मेन गेट पर अस्थाई दरवाजा ना होने से कटीले तार की बारी कटिंग की गई है। ऐसे में योगी सरकार ने जो गौसरंक्षण व गौ संवर्धन का कार्य किया है वह अत्यंत ही सराहनीय है। लेकिन गौसंरक्षण के लिए जो भी योगी सरकार धन दे रही हैं उसे गोशाला के अधिकारी व कर्मचारी धन का दुरुपयोग कर बंदर बाट कर रहे हैं।
इस मौके पर राष्ट्रीय गौरक्षक दल अयोध्या जिला अध्यक्ष राम ललक शुक्ला, रुदौली तहसील अध्यक्ष राकेश तिवारी, बीकापुर तहसील अध्यक्ष सत्येंद्र कसौधन, जिला मीडिया प्रभारी अमित सिंह, कोषाध्यक्ष मोहित कुमार पांडेय उर्फ अवधेंद्र पांडेय, व थाना पुरा कलंदर पुलिस टीम के साथ उप निरीक्षक अर्जुन प्रसाद शुक्ल, उप निरीक्षक विनय कुमार, हेड कांस्टेबल विवेक कुमार यादव, कांस्टेबल रघुलाल सिंह, मुकेश कुमार यादव मौजूद रहे।