अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मण्डल की युवा टीम का हुआ विस्तार।



       अयोध्या।  अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल की एक बैठक मिस्टर गेस्ट हाऊस मोदहा में मण्डल अध्यक्ष  दिनेश मिश्रा जी की अध्यक्षता में अयोजित की गई जिसमें जिलाध्यक्ष दीपक दुबे द्वारा युवा मोर्चा की जिलाकमेटी एवं महानगर कमेटी की घोषणा की गई।कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष  विजेश श्रीवास्तव  ने नवगठित टीम को संगठन के रीतियों नीतियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया तथा कहा संगठन ही शक्ति है। युवा जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप यादव ने संगठन में नियुक्त सभी पदाधिकारियों को का आभार व्यक्त किया।
       कार्यक्रम में मण्डल मुख्य महासचिव मनीष श्रीवास्तव, अभय सिन्हा, राजू खाँन, उमेश सिंह ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम का संचालन जिलाप्रवक्ता बृजेन्द्र दुबे ने किया।।नवगठित टीम में युवा जिला कमेटी में जिलाप्रभारी पद पर अखिल श्रीवास्तव जी,उपाध्यक्ष पद पर-सुरेश पांडेय ,अरविंद यादव,कुलदीप एवं महासचिव पद पर-उमेश सिंह,नितिन मुरजवानी, विकास यादव एवं सचिव पद पर-राम लौटन कनौजिया, मेराज अहमद,रवि कुमार गौड़, वहीं युवा मोर्चा महानगर कमेटी में प्रभारी पद पर अमित यादव जी एवं उपाध्यक्ष पद पर रवि मौर्य,अरविंद कुमार एवं सचिव पद पर अखिलेश कुमार को नियुक्त किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने