अयोध्या ।अयोध्या विकास प्राधिकरण ने संतों महंतों व धर्माचार्यों के साथ की बैठक।अयोध्या के तीर्थ महत्व के मुताबिक विकास को लेकर संतों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिये की बैठक।
अयोध्या के विकास के लिए पौराणिक धार्मिक व तीर्थ को लेकर संतों महंतों से ली गयी राय। पुराणों में अयोध्या के महत्व को लेकर संतो ने रखी अपनी राय।विकास प्राधिकरण कार्यालय में हुई बैठक। बैठक में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह, राम वल्लभा कुंज के अधिकारी महंत राजकुमार दास, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, उदासीन आश्रम रानोपाली के महंत भरत दास सहित एक दर्जन से अधिक संत महंत रहे मौजूद।