सोहावल-अयोध्या। प्रधान संघ सोहावल अध्यक्ष अम्बरीष पांडेय, महासचिव मालेन्द्र तिवारी, कोटडीह सरैंया के पूर्व प्रधान शत्रुघ्न तिवारी, राम नगर धौरहरा के दिग्गज प्रधान हरिकरन सिंह, महोली प्रधान ब्रजेन्द्र नारायण सिंह अपने-अपने गाँव के आरक्षित हो जाने से बगैर लडे ही चुनाव से बाहर हो गए।
इसी तरह दक्षिणपारा प्रधान अविरल तिवारी, कुंदुरखा खुर्द के प्रधान अनुराग सिंह व पूर्व प्रधान सिंह, मोइया कपूरपुर के प्रधान अशोक सिंह, रौनाही मेराज खान व पूर्व प्रधान खुर्शीद अहमद, शेखपुर जाफर प्रधान चुन्ने खां, बभनियावां प्रधान ज्ञान प्रकाश सिंह व पूर्व प्रधान आशीष तिवारी, सरायनामू प्रधान हरिश्चंद्र वर्मा, कलाफ़रपुर प्रधान उत्तम वर्मा, बरई कला प्रधान नरेंद्र यादव व पूर्व प्रधान अमरनाथ यादव आदि अनेको ऐसे दिग्गज प्रधान है जो इस बार अन्य वर्गों के लिए गाँव आरक्षित हो जाने से इस बार चुनाव नही लड़ पाएंगे।