ग्राम सभाओं में नही हो रहा है सैनिटाइजर का काम।




              अयोध्या। सरकार जहां कोरोनावायरस से बचने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रही है वही सरकारी तंत्र पेड़ में मट्ठा डालने का काम कर रही है शहर में तो सेनीटाइजर का काम तो चल रहा है लेकिन ग्राम सभाओं में सेनीटाइजर का काम नहीं चल रहा है जैसे ग्राम सभा में आलापुर रसूलाबाद सूबटहां से लेकर पूरा बाजार आदि के ग्राम सभाओं में सैनिटाइजिंग का काम नहीं हो रहा है क्या लगता है कि सरकार ग्राम सभाओं के लिए प्रशासन को सैनिटाइजिंग के लिए धन मुहैया नहीं करा रही है यदि करा रही है तो क्यों नहीं सैनिटाइजिंग का काम चल रहा है क्या गांव देहातों में कोरोनावायरस का प्रकोप नहीं है यदि है तो सैनिटाइजेशन का काम इन ग्राम सभाओं में होना चाहिए पता करने पर पता चला है कि सैनिटाइजिंग के लिए कोई धन शासन की तरफ से निर्गत नहीं है। सही मायने में तो शासन प्रशासन नगर निगम सभी को कोरोना जैसी बढ़ती महामारी को देखते हुए चुस्त एवं दुरुस्त रहकर कार्य करना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने