बहराइच। नगर में ऑक्सीजन की कमी से हो रही लगातार मौतों से परेशान आम आदमी भी अब अस्पताल प्रशासन की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। शहर के 6-7 दोस्तों ने आपसी चन्दे से 16 लाख रुपये की मशीन ज़िला अस्पताल को दान स्वरूप दे दी है।
हरियाणा से आई ऑक्सीजन मशीन प्रति मिनट में 45 लीटर ऑक्सीजन तैयार के करने की क्षमता रखती है यह मशीन अगर 24 घण्टे चलाई जाए तो 64800 लीटर गैस बना सकती है और इस मशीन से 17 से 18 लोगों की जान बचाई जा सकती है।
अस्पताल में मशीन आने के बाद मरीज़, तीमारदार और अस्पताल प्रशासन सभी में खुशी की लहर दौड़ गई
