त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी का विरोध करने वाले 18 लोगों को पार्टी से किया गया निष्काषित।

          बस्ती। जनपद में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों का विरोध करने के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इन 18 लोगों को छह साल के लिए निष्कर्षित कर दिया गया। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिलाअध्यक्ष महेश शुक्ल ने दिया। कहा की जी भी लोग पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध मे पार्टी का झण्डा बैनर का उपयोग करते हुए पाए जाएँगे उनके ख़िलाफ़ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी और जो भी कार्यकर्ता पार्टी के विरोध मे कार्य करते हुए पाए जाएँगे उनके ख़िलाफ़ भी पार्टी कार्यवाही करेगी।
निष्कर्षित लोगो मे :-
           महेेंद्र विक्रम सिंह उर्फ़ नीरज मण्डल उपाध्यक्ष , दुर्गेश उपाध्याय सदस्य, महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ़ महेश सदस्य, जितेंद्र यादव जिला कार्यसमिति सदस्य , राहुल शुक्ला विष्व हिंदू परिषद जिला मंत्री , माता प्रसाद ‌त्रिपाठी मंडल महामंत्री ,भपूेंद्र अनिल चौहान बूथ अध्यक्ष, विनोद सिंह सक्रीय सदस्य, वृजेश शुक्ला सेक्टर संयोजक,लाल चंद्र राव सदस्य, पाटन चौधरी सदस्य, राम अजोर राजभर, मंडलय संयोजक आईटी, बागिश पांडेय मंडलय उपाध्यक्ष, ई़ केडी चौधरी जिला उपाध्यक्ष, तारकेश्वर प्रजापति सेक्टर संयोजक , गोकुल प्रसाद ।


एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने