अयोध्या। इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने विकास प्राधिकरण को 11 सेटो में सौपा मस्जिद का नक्शा। ट्रस्टी कैप्टन अफजाल अहमद ने विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह को सौंपा मस्जिद का नक्शा। प्रोसेसिंग फीस के रूप में जमा कराए गए 89 हज़ार रुपये। सोहावल तहसील के धन्नीपुर गांव में 5 एकड़ में बनेगी मस्जिद। मस्जिद परिसर में बनेगा 300 बेड का हॉस्पिटल व 1000 लोगो के लिए कम्युनिटी किचन,विशाल मस्जिद का होगा निर्माण, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर धन्नीपुर गांव में दी गई है 5 एकड़ जमीन।
धनीपुर मस्जिद के निर्माण के लिए विकास प्राधिकरण को 11सेटों में सौंपा गया मानचित्र।
byManas Samachar
-
0