अयोध्या। नगर निगम अयोध्या की कान्हा गौशाला में काफी खराब स्थिति में गोवंश है। इन तस्वीरों को मोबाइल में कैद करने वाले समाजसेवी रितेशदास ने अपने ऊपर हमले के प्रयास का आरोप भी लगाया है।
मामले में क्षेत्राधिकारी अयोध्या से शिकायत की गयी है।जिसमें थाना पूराकलन्दर की पुलिस जांच भी कर रही है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहना कि बैसिंह कान्हा गौशाला के प्रभारी के खिलाफ पहले भी मंत्री को शिकायत की गयी है। इससे पहले वह सस्पेंड भी हो चुका है। लेकिन उसे दुबारा पद दे दिया गया।जल्दी इसको लेकर नगर विकास मंत्री से मुलाकात की जायेगी।वही समाजसेवी रितेश दास ने बताया कि वह मंगलवार को गाय को तरबूज बांटने के लिए गये थे। उन्हें गौशाला में मौजूद गाय काफी खराब स्थिति में मिली। इसके साथ में आठ से दस गायों की मौत हो गयी थी। जिन्हें जेसीबी से दफनाया जा रहा था।
जब इसकी वीडियों बनाने लगे तो वहां के कर्मचारियों ने इन्हें रोका। रितेश दास ने बताया कि इसके बाद वह वहां से भागे तो चार से पांच मोटरसाईकिल वालों ने इनका पीछा किया। रास्तें में स्थित मुर्गी पालन केन्द्र में छिपकर जान बचाई। जिसमें शिकायत के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और उन्हे लेकर दर्शननगर चौकी आयी। मामले में सीओ अयोध्या के शिकायती पत्र दिया गया है। इसी कड़ी में हिंदू योद्धा संगठन के प्रमुख महेश मिश्रा ने कहा कि जहां एक तरफ प्रदेश सरकार गौशालाओं की देखरेख को लेकर प्रमुखता देती है वही आज जो गायों की स्थिति है वह बहुत ही दयनीय है इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए और जो मौजूद अधिकारियों उन पर कार्रवाई कर उन्हें उनके पद से निलंबित करना चाहिए।
