बस्ती। डीएम ने खबरों को लिया संज्ञान अब मतगणना एजेंटों को नहीं कराना होगा कोविड-19 की जांच। डीएम सौम्या अग्रवाल ने कहा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में मतगणना के लिए जांच रिपोर्ट की अब नहीं है आवश्यकता।
मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश हेतु प्रत्याशी या उनके अभिकर्ता को कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट की नहीं है आवश्यकता।
प्रवेश द्वार पर ही थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी जिस व्यक्ति में बुखार या अन्य लक्षण पाए जाएंगे उनको नहीं मिलेगा प्रवेश। शुक्रवार की देर शाम परेशान प्रधानों और मतगणना एजेंटों ने लगाया था जाम नारेबाजी करते हुए बैठ गए थे धरने पर। जिला अस्पताल में भारी हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास फिर भी स्वस्थ्य विभाग नहीं कर रहा था जांच।
समय रहते जिलाधिकारी ने उठाया कदम प्रधानों और मतगणना एजेंटों को मिली भारी राहत अब कोविड टेस्ट के लिए नहीं लगाना होगा लाइन।
