आजतक के चर्चित एंकर और राइट विंग पत्रकार रोहित सरदाना की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार पत्रकार रोहित कोरोना से संक्रमित थे। मेट्रो अस्पताल नोएडा में भर्ती थे। डाक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। अचानक इसी दौरान इन्हें हार्ट अटैक आ गया और इन्हें बचाया नही जा सका।
रोहित के निधन की सूचना मिलते ही मीडिया जगत में मातम फैल गया है। सभी इस मौत को लेकर स्तब्ध है, हैरान हैं।
