सोहावल अयोध्या। सोहावल के पूर्व ब्लाक प्रमुख व वरिष्ठ बसपा नेता राधेश्याम उम्र 50 वर्ष कि आज सुबह सांस तेज चलने से अचानक घर में मृत्यु हो गई। राधेश्याम के निकट सहयोगी भाजपा के जिला मंत्री सरोज जयसवाल ने बताया कि 3 दिनों पूर्व राधेश्याम को बुखार व गले की खराश के चलते सांसद लल्लू सिंह के प्रयासों के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था 2 दिन तक डॉक्टरों ने इलाज किया हालत सीरियस होने पर राधेश्याम के परिजन और अधिक बेहतर इलाज के लिए लखनऊ लेकर गए जहां पर सरकारी सहित किसी भी प्राइवेट अस्पताल में उनकी भर्ती नहीं हो की मजबूरन परिजन उन्हें घर ले आए घर पर आज सुबह उनका अचानक निधन हो गया।