गोरखपुर। चिकित्सालय में कोरोना जांच कराने के लिए सब्र किसी को नहीं, लड़ झगड़ कर जांच कराने के लिए आतुर जनता।
गोरखपुर। कोरोना संक्रमण महामारी त्राहि-त्राहि मचाया हुआ है हर जागरूक व्यक्ति अपना कोविड-19 जांच कराने के लिए जिला चिकित्सालय में बनाए गए कोविड निशुल्क जांच केंद्र पर जांच कराने के लिए दिन भर जहोजद करते हुए बड़ी मुश्किल से कोरोना जांच कराने में सफल हो पा रहा है। वैसे तो सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में लगाई गई हैं लेकिन इस भीड़ के आगे तिनके के समान पुलिस मूकदर्शक बनी दिखाई दे रही है फिर ऐसी भीड़ लगी हुई है कि मानो किसी बाजार में फल सब्जी खरीद रहे हो।
आम जनता नीचे ऊपर होकर अपना पर्चा जमा करने में आतुर है तनिक भी परहेज नहीं कर रहे हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपना पर्चा जमा करें लेकिन सभी को जल्दी है। जब इस भीड़ से कोरोना संक्रमित हो जाएंगे तो अस्पतालों में बेड और सिलेंडर के लिए या उधर सोच लगाएंगे। जिला चिकित्सालय के निशुल्क कोविड-19 सेंटर पर लाइन में आने वाले हर व्यक्ति का कोरोना जांच होना तो निश्चित ही है लेकिन फिर भी लोगों को तसल्ली नहीं है मारा पीटी करके जल्दी से जल्दी अपनी जांच करवाने के लिए आतुर है ।
