मृतक आश्रित के परिवार को मिला 500000 की किसान बीमा राशि


         मोहनलालगंज लखनऊ सिसेंडी में बाबूलाल के तालाब में डूबने से मौत के बाद  मृतक आश्रित महिला प्रेमा को उपजिलाधिकारी ने कृषक बीमा राशि को स्वीकृत कराकर जब पीड़िता को पांच लाख बैंक खाते में जमा कराए तो गरीब परिवार खुश हो गया , आखिर प्रशासन की मशक्कत के बाद सहायता राशि मिली गई । 
        मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र सिसेंडी में विगत वर्ष 11 अगस्त 2020 में बाबूलाल की तलब में डूबने मौत गई थी ,परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था प्रशासन ने परिवार को आर्थिक सहायता देने के साथ  कृषक बीमा की जानकारियां करा कर  राजस्व कर्मियों की टीम भेजी थी । पीड़िता उपजिलाधिकारी विकास कुमार सिंह से गुहार लगाने पहुंची थी और बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है प्रेमा पत्नी स्वर्गीय बाबूलाल की मौत के बाद परिवार चलाने का संकट  खड़ा है। इस पर क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार दीक्षित लेखपाल लालाराम ने  कृषक बीमा की कार्यवाही पूर्ण कराई।  मृतक के लड़कियां एवं लड़के छोटे हैं लड़कियां शादी योग हो गई है अब इस पैसे से इनका शादी ब्याह आदि का काम ठीक से हो सकेगा।
         उपजिलाधिकारी ने संज्ञान लेकर निस्तारण कराने के आदेश दिए थे  पीड़ित प्रेमा को बुधवार को कृषक बीमा राशि   ₹500000 प्रेमा के बैंक खाते में जमा हो गए इससे परिवार काफी खुश हो गया सभी को धन्यवाद दिया। 
         उपजिलाधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि कृषक बीमा योजना सरकार चला रही है इसका फायदा किसानों को ही मिलेगा।   

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने