कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन के बीच सेवा कार्य में तत्पर है कायस्थ धर्म सभा अयोध्या।


कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन के बीच  सेवा कार्य में तत्पर है कायस्थ धर्म सभा अयोध्या।

            अयोध्या। कोरोना जैसी महामारी एवं लॉकडाउन के बीच में बढ़ चढ़कर सेवा कर रही है कायस्थ धर्म सभा अयोध्या। कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते शहर में खाने पीने की सभी दुकानें बंद है ऐसे में बाहर से आने जाने वाले व्यक्ति लंबे समय की यात्रा करने के बाद दुकानों के बंद होने से कहीं भी नहीं पा रहे हैं भोजन और पानी। इन कठिनाइयों को देखते हुए कायस्थ धर्म सभा अयोध्या निरंतर अस्पतालों और बस स्टेशन तथा रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने जाने वाले जरूरतमंद भूखे यात्रियों को भोजन का पैकेट और जल का वितरण कर रही है इस कार्य के लिए निकलने वाली टीम  ई रिक्शा पर सामान लादकर चलती है। वहां से बस स्टेशन तक रास्ते में मिलने वाले कमजोर लोग जो भूखे मिलते हैं उन्हें भोजन का पैकेट एवं पानी उपलब्ध कराते हुए यह टीम निकलती है बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन पर भी ऐसे बहुत से यात्री मिलते हैं जो बाहर से आते हैं और उन्हें रास्ते में खाने के लिए कुछ नहीं मिलता है और रेलवे स्टेशन तथा बस स्टेशनों पर भी खाने की कोई समुद्री ना मिलने के कारण वह सब परेशान रहते हैं ऐसे में भूखे भूखे प्यासे को भोजन और पानी उपलब्ध करा रहा है कायस्थ धर्म सभा। यही नहीं कायस्थ धर्मसभा श्मशान घाट पर आने वाले कमजोर वर्ग के लोगों को दाह संस्कार संबंधी समस्त सामग्री का किट देती है।
         आज की टीम में निकले हरिओम सुनील शिवा सोनी पवन कुमार गुप्ता राजा बाबू अवधेश मौर्य एडवोकेट सत्येंद्र श्रीवास्तव कार्तिकेय श्रीवास्तव हरी मोहन श्रीवास्तव मंगल गुप्ता अवधेश मौर्या सुनील सोनी श्याम जी अभिषेक मिश्रा और राजकुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष:- जन मानस सेवा समिति अयोध्या आदि

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने