कायस्थ सेवा समाज ने सादगी से मनाई चित्रगुप्त जयन्ती।

               अयोध्या । भगवान चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर कायस्थ सेवा समाज द्वारा कैंट में स्थित गुप्तार घाट में सरयू मां की आरती के साथ संयुक्त रूप से भव्य आरती एवं पूजा पाठ का आयोजन किया गया। भव्य आरती को पंचमुखी के हनुमान मंदिर के महन्त विमल कृष्ण दास  के द्वारा आरती की गई।                      कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कायस्थ सेवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विजेश श्रीवास्तव ने कहा कि चित्रगुप्त भगवान न केवल कायस्थों के अपितु पूरे संसार के आराध्य हैं। जीवन से जुड़े सभी कर्मों का लेखा-जोखा रखते हुए संसार के समस्त प्राणियों  का न्याय करते हैं। कोविड-19 के नियमों  का पालन करते हुए यह आयोजन सादगी पूर्ण  ढंग से किया गया। हम सभी को भगवान चित्रगुप्त के आदर्शों पर चलते हुए समाज में न्याय की स्थापना करनी चाहिए। इस अवसर  पर संगठन के महामंत्री अंकुर श्रीवास्तव एवं अमित कुमार श्रीवास्तव गतिविधि प्रभारी उपस्थित  रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने