शिक्षक संगठनों के दावे को सरकार ने ठहराया गलत।



       अयोध्या। शिक्षक संगठनों के दावे को गलत ठहराते हुए सरकार ने कहा है कि हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान सिर्फ तीन शिक्षकों की मृत्यु हुई है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पंचायत चुनाव की ड्यूटी में लगे 1621 शिक्षकों व शिक्षणोत्तर कर्मचारियों की संक्रमण से मृत्यु होने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री को इस बारे में पत्र भेजा था।  
          बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कल कहा गया कि आयोग की गाइडलाइन के अनुसार जिलाधिकारियों की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग को अभी तक तीन शिक्षकों की मृत्यु की प्रमाणित सूचना मिली है। मृतकों के परिवारीजनों को अनुग्रह राशि का भुगतान जल्द ही कराया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने