कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अयोध्या में सेवा कार्य



       अयोध्या। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अयोध्या में भी लगा लॉक डाउन।
वर्तमान समय में कोरोना की बीमारी से मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है लॉक डाउन होने के कारण कोरोना  के मरीज के साथ बाहर से आए तीमारदार भोजन पानी चाय नाश्ता आदि के लिए बहुत परेशान चल रहे हैं। सभी दुकानें बंद रहती हैं कहीं इक्का-दुक्का दुकानें चोरी से खुली हुई मिल गई तो किसी किसी का थोड़ा बहुत काम चल जाता है ऐसे में कोरोना के मरीज के साथ आए हुए तीमारदारों एवं मरीजों को भोजन व्यवस्था देने के लिए श्री श्री चित्रगुप्त धर्म हरि मंदिर से  धर्म सभा की एक टीम निकल पड़ी है जो कोरोना मरीजों एवं उनके तीमारदारों को भोजन की व्यवस्था एक बंद पैकेट में करके वितरण कर रही है।  हरिओम सुनील पवन कुमार  गुप्ता, शिवा सोनी, राजा बाबू गौ सेवा संस्थान, अवधेश मौर्य आदि लोगों की एक टीम श्री राम अस्पताल से होते हुए दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय अयोध्या में भोजन वितरण  करके कचहरी तक जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने