श्री धर्म हरि चित्रगुप्त मंदिर से चलाया जा रहा है भोज प्रसाद वितरण का कार्य

       अयोध्या। लॉक डाउन दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इस समय कोरोना मरीजो की संख्या भी बढ़ती जा रही है।अस्पतालों में मरीजो की  इतनी भीड़ बढ़ गई है कि मरीजो को बेड, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन मिल पाना बहुत ही कठिन हो गया है। मरीज परेशान है तीमारदार दिन भर इधर-उधर भागते दौड़ते नजर आते हैं ऐसे में लॉकडाउन के कारण खाने पीने की सभी दुकानें, जरूरत की सभी दुकाने बंद रहती है, जिस कारण से मरीजों के तीमारदारों को भोजन पानी नहीं मिल पा रहा है बेचारे भोजन पानी के लिए परेशान रहते हैं इन कठिनाइयों को देखते हुए कायस्थ धर्म सभा अयोध्या द्वारा कोविड के मरीजों एवं तीमारदारों के लिए भोजन के पैकेट बनाकर श्री राम अस्पताल अयोध्या जिला अस्पताल बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन पर जा रहे जरूरतमंद यात्रियों को बांटने का काम  भी किया जा रहा है। यह सेवा कार्य श्री धर्म हरि चित्र गुप्त मंदिर डेरा बीवी अयोध्या से शुरू होता है। आज सेवा कार्य के लिए एक टीम निकली जिसमें हरिओम सुनील पवन कुमार गुप्ता शिवा सोनी राजा बाबू गौ सेवा संस्थान अवधेश मौर्य एडवोकेट सत्येंद्र श्रीवास्तव कार्तिकेय श्रीवास्तव एवं राजकुमार श्रीवास्तव आदि सम्मिलित रहे। अयोध्या से निकलकर श्री राम अस्पताल मे भोज प्रसाद बांटते हुए जिला चिकित्सालय अयोध्या एवं बस स्टेशन तथा रेलवे स्टेशन पर जरूरत मंद यात्रियों को भोज प्रसाद बांटा गया।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने