पूराबाजार+अयोध्या। प्रदेश भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान है प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चलाकर अपना वादा पूरा किया है। उक्त बातें पूरा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह ने अयोध्या विधानसभा के ग्राम लक्ष्मी दास पुर में आयोजित एक चौपाल मे व्यक्त किया।
भाजपा महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री लक्ष्मी सिंह ने कहा कि बहन बेटियां निर्भीक होकर घर से बाहर निकलती हैं कोई डर नहीं है ऐसा भाजपा सरकार मे ही संभव हुआ है। चौपाल को गुजरात महिला मोर्चा महामंत्री बीना प्रजापति पूरा मंडल अध्यक्ष रूबी सिंह ने भी संबोधित किया। गुजरात से आई महिला मोर्चा की नेताओं ने अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के शांतिपुर, देनू पांडे का पुरवा, लक्ष्मी दास पुर, कर्मा, कोड़री बाजार, लक्ष्मी दास पुर, पंडा का पुरवा, सराय चैमल, रामपुर सरधा सहित कई गांव में चौपाल लगाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता को पुनः विधायक बनाने के लिए समर्थन मांगा कहा कि 27 फरवरी को सुबह ही पहले मतदान करें फिर अपने अन्य कार्यों पर ध्यान दें। चौपाल में सेजल जायसवाल, संध्या, रूबी वर्मा, कौशल्या पांडे, अनीता पांडे, फूल कुमारी, सीता, सरोज, राधा सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।