अयोध्या। नामांकन के बाद चुनाव कार्यालय में पहुंचे प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता एवं नामांकन में उनके साथ गए पूर्व सांसद विनय कटियार नामांकन के बाद चुनाव कार्यालय सिविल लाइन में आए वहां पर इंतजार कर रहे भाजपा के कार्यकर्ता गण पदाधिकारी गण पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चुनाव नगर संयोजक मनमोहन जयसवाल उनके साथ संग्राम सिन्हा संयोजक करिअप्प। मंडल जय सिंह एवं पार्षद विजेंद्र सिंह एवं रामानंदन गौड़ एवम मौर्या और चारों महानगर अध्यक्ष तथा सचिन सरीन डॉक्टर शोमू मुखर्जी जयप्रकाश श्रीवास्तव विजय भटनागर वीर भानु सिंह एडवोकेट चेतन गुप्ता दिनेश कनौजिया दिनेश सिंह छोटे चेतन गुप्ता अरुण श्रीवास्तव मृत्युंजय श्रीवास्तव बबलू सोनकर मंडल महिला टीमें 💐रामचंद्र शर्मा नेता परिवहन निगम💐 राजकुमार श्रीवास्तव आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। नामांकन से लौटने के बाद वहां पर उपस्थित लोगों को प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता एवं पूर्व सांसद विनय कटियार ने संबोधित किया। प्रत्याशी द्वारा यह कहा गया कि पूर्व में जब मैं चुनाव जीता था तो मेरे सामने यह लक्ष्य है कि समाज सेवा के साथ राम मंदिर का निर्माण हो जाए और अब राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है इस चुनाव के बाद मेरा मुख्य लक्ष्य राम मंदिर पूर्ण होने एवं अयोध्या के विकास के संबंध में ही रहेगा पूर्व सांसद विनय कटियार ने भी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि सभी की एक आशा अयोध्या विधानसभा की सीट पर है इसलिए आप सभी को चुनाव में परिश्रम कर इस चुनाव को जीतना है और भारतीय जनता पार्टी तो पूरी तरह से आप सबके साथ लगी हुई है इसके बाद मंडल अध्यक्ष अयोध्या अभिषेक मिश्रा ने भी संबोधित किया।
अयोध्या विधानसभा भाजपा के प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन
byManas Samachar
-
0


