अयोध्या। श्री राम अयोध्या में सरयू नदी का जल हो रहा दूषित, जा रहा हैं गन्दे नालों नाली का पानी। अयोध्या गोला घाट स्थित सरयू नदी में नाली नालों का गंदा पानी जा रहा हैं जिससे साधु संतो में नाराजगी हैं। साधु संतों का कहना हैं कि सरयू नदी हमारे लिए आस्था की प्रतीक हैं एवं मठ मन्दिरों में यही जल जाता हैं जिससे पूजा पाठ स्नान ठाकुर जी का होता हैं ऐसी स्थिति में गन्दा नाली नालों का पानी सरयू जल में मिल रहा हैं यह सर्वथा उचित नही यह मामला कई बार विधायक सांसद एवं अधिकारीयों के पास गया पर कोई सुनवाई नही हुई। योगी जी की सरकार हैं फिर भी हाल जस का तस बना हुआ हैं।