जल्द ही रामलला के भक्तों को मिलेगा रामलला का भोग लगा हुआ भोजन प्रसाद।



     अयोध्या। जल्द ही रामलला के भक्तों को मिलेगा रामलला का भोग लगा हुआ भोजन प्रसाद। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नवरात्रि के प्रथम दिन से शुरू करने जा रहा है सीता रसोई। भगवान का भोग लगा हुआ प्रसाद सीता रसोई में राम भक्तों को निशुल्क कराया जाएगा उपलब्ध।भव्य भोजनालय का हो रहा है निर्माण।बहुमंजिला बिल्डिंग राम भक्तों के भोजन कराए जाने के लिए ट्रस्ट करा रहा है तैयार। राम जन्म भूमि के राम कोट क्षेत्र में ही राम भक्तों को आसानी से उपलब्ध होगा रामलला का भोग लगा हुआ भोजन प्रसाद। निशुल्क भोजन कर श्रद्धालु प्रसाद का ले सकेंगे लाभ।ट्रस्ट का है प्रयास अनवरत संचालित हो सीता रसोई।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने