अयोध्या मोटर्स शोरूम का अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने किया उद्घाटन।


              अयोध्या। अयोध्या मोटर्स शोरूम खवासपुरा, निकट कपूर मेडिकल का भव्य उद्घाटन अयोध्या सांसद लल्लू सिंह द्वारा फीता काटकर विधिवत पूजा पाठ के साथ किया I शोरूम के प्रोपराइटर अमनदीप सोनी ने बताया कि पी एस इलेक्ट्रिक कंपनी द्वारा निर्मित इलेक्ट्रिक बाइक स्कूटी जोकि अब 60 किलोमीटर से लेकर 200 किलोमीटर तक रेंज में उपलब्ध है I इस कंपनी की बाइकों में ब्रांडेड कंपनियों की बैटरी ,डिस्क ब्रेक, ड्रम ब्रेक ,मजबूत चेचिस, सस्पेंशन, ट्यूबलेस टायर फुल गारंटी वारंटी के साथ उपलब्ध है I 
               पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पी.एस इलेक्ट्रिक कंपनी द्वारा निर्मित यह मजबूत इलेक्ट्रिक बाइक उपभोक्ताओं को काफी राहत पहुंचाएगी I कम समय में फुल चार्ज होने वाली बैटरी और 60 किलोमीटर से लेकर 200 किलोमीटर तक की रेंज होने से उपभोक्ताओं को काफी लाभ मिलेगा I 
                इस शोरूम में  50 आधुनिक मॉडल ,आकर्षक कलर और मजबूत डिजाइन में इलेक्ट्रिक बाईके उपलब्ध है I शोरूम के प्रबंधक अनिल सोनी ने अयोध्या वासियों से अपील की है कि एक बार आकर शोरूम में अपनी मनपसंद की बाइक जरूर टेस्ट ड्राइव करें I यहां पर इलेक्ट्रॉनिक बाइक फैक्ट्री के रेट में उपलब्ध मिलेगी I 
                उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, देश नमन सोनी, सोनिया सोनी ,मोहम्मद हलीम पप्पू ,अभिषेक मिश्रा, राजकुमार सचदेवा, मनोज श्रीवास्तव, गणेश गुप्ता ,मलिउद्दीन सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे I

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने