सतीश महाना निर्विरोध चुने गए विधानसभा अध्यक्ष।
*कप्तानगंज बस्ती*-बस्ती जिले के विकासखंड कप्तानगंज के अंतर्गत वरिष्ठ समाज एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इं0 वीरेन्द्र कुमार मिश्र निवासी नारायनपुर तिवारी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष मा०सतीश महाना को निर्विरोध चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई दी है । सतीश महाना वर्ष 2017 में भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे । लेकिन अब की बार सतीश महाना को कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया है । सतीश महाना ने विधानसभा अध्यक्ष का नामांकन किया ।सतीश महाना को विपक्ष ने भी सहयोग किया । नवनिर्वाचित सदस्यो के सहयोग से सतीश महाना निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने गए ।कल सतीश महाना विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे । इं0 वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि सतीश महाना एक साफ-सुथरे छवि के वरिष्ठ भाजपा नेता है । सतीश महाना भाजपा पार्टी द्वारा दिए गए जिम्मेदारियों को लगन और धैर्य के साथ निभाते हैं । सतीश महाना के अच्छे कार्यों से भाजपा पार्टी संतुष्ट रहते हैं ।इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नवनिर्वाचित सभी विधायकों के प्रति स्नेह पूर्ण आभार व्यक्त किया है ।