अयोध्या। थाना हैदरगंज के अंतर्गत सिपाही के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे अपराधियों की पुलिस से हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार । दो मौके का फायदा उठाकर हुए फरार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि 8 अप्रैल को सुबह थाना हैदरगंज क्षेत्र के एक सिपाही से राइफल व बाइक लूट की घटना को अंजाम देने के बाद तीन अपराधी फरार चल रहे थे,जिनके पीछे हैदर गंज पुलिस व स्वाट टीम लगाई गई थी, तीनों अपराधियों की खबर लगते ही पुलिस उनका पीछा कर रही थी तभी थाना हैदरगंज क्षेत्र के कटरा गांव के बाहर उन्होंने पुलिस पर फायर किया, जिससे एक सिपाही के हाथ में गोली लगी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया जिससे एक अपराधी थाना हैदरगंज क्षेत्र के अकाश दुबे के पैर में गोली लगी और घायल हो गया, 2 मौके का फायदा उठाकर भाग गये ।घायल अपराधी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है, शेष दो अपराधियों की पुलिस तलाश में लगी हुई है। राइफल पूर्व में ही बरामद कर लिया गया था, और आज गिरफ्तार किए गए अपराधी के पास से 01 मोटरसाइकिल, 01 तमंचा 32 बोर व 05 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।