15 अप्रैल को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अयोध्या के दौरे पर



            अयोध्या। उपराष्ट्रपति के अयोध्या दौरे को लेकर के डीआरएम ने किया लखनऊ से अयोध्या रेल मार्ग का निरीक्षण। अयोध्या रेलवे स्टेशन पर उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन बिल्डिंग का किया निरीक्षण। अयोध्या से काशी के रेल मार्ग के निरीक्षण के लिए रवाना हुए डीआरएम। 15 अप्रैल को अयोध्या में प्रस्तावित है उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का अयोध्या दौरा। रेल मार्ग से लखनऊ से अयोध्या और अयोध्या से काशी जाएंगे वेंकैया नायडू। सुबह 11:00 बजे अयोध्या पहुंचकर राम नगरी में करेंगे रामलला का दर्शन पूजन। अयोध्या के कुछ संतो से मुलाकात कर सकते हैं उपराष्ट्रपति। राम मंदिर निर्माण से होंगे रूबरू। उसके बाद अयोध्या से काशी के लिए रवाना होंगे। रेलवे महकमा जुटा तैयारियों में।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने